Ad

धान की पराली

फसलों के अवशेषों के दाम देगी योगी सरकार

फसलों के अवशेषों के दाम देगी योगी सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार की गोबर खरीद योजना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धान की पराली, सरसों की तूड़ी आदि फसल अवशेषों की खरीद करेगी। अभी इस परियोजना की शुरूआत भर है। इसके ब्यापक इंतजाम और संयंत्रों के बगैर किसानों का भला नहीं होना है लेकिन हर शुरूआत छोटी होती है और छोटी शुरूआत ही कल बड़ी बनेगी।

प्रदेश के बहराइच में पहला कृषि अवशेष संयंत्र लगाया गया है। इस संयंत्र में अवशेषों से बायोकोल उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इसका ट्रायल पूरा हो गया है। इस संयंत्र की स्थापना से एक जनपद के किसानों को लाभ मिल सकेगा। गन्ने की पताई, धान की पराली, मक्के के ठूंठ, बाजरा की कड़वी आदि को इस संयंत्र में डेढ़ से दो रुपए प्रति किलोग्राम खरीदा जाएगा। किसानों से अभी तक 10 हजार कुंतल फसल अवशेष खरीदे जा चुके हैं।

संयंत्र के संचालन के लिए प्लांट प्रबंधन को एक हजार टन पैलेट प्रतिदिन की आपूर्ति का आर्डर मिल चुका है। छोटी शुरूआत से बडे़ लक्ष्य की ओर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने, पर्यावरण संरक्षण, पारली अदि की समस्या के किसानों को निजात दिलाने की दिशा में यह एक अच्छी शुरूआत है। इसे और ब्यापक करने की दिशा में कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

जीएसटी पर भी मिलेगी छूट

इस तरह के संयंत्र लगाने के लिए प्रदेश सरकार कारोबारियों को एक दशक तक जीएसटी में छूट देगी। सरकार स्टेट जीएसटी के 10 प्रतिशत अंश से राहत के अलावा पूंजीगत लागत पर 25 फीसदी अनुदान दे रही है। अबशेषों से निर्मित ब्रिकेट का प्रयोग ईंट भट्टों में किया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य प्रयोग हो रहे हैं। बायोमास ब्रिकेट की प्रदेश में करीब ढ़ाईसौ इकाईयां पूर्व से ही संचालित हैं। यहां कचरे से ब्रिकेट बनाने का काम कर रही थीं। नए संयंत्र की स्थापना के बाद आधा दर्जन लोगों ने इस दिशा में रुचि दिखाई है और वह इसकी विधिवत ट्रेनिंग ले रहे हैं।

किसान को कितनी मिलेगी कीमत

किसानों को धान की पराली, गन्ने की खोली, गेहूं अवशेष, मक्का डंठल के डेढ़ रुपए, सरसों की तूड़ी एवं मसूर का भूसा दो रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाएगा। अरह स्टैक की कीमत तीन रुपए मिलेगी।

धान की उन्नत खेती कैसे करें एवं धान की खेती का सही समय क्या है

धान की उन्नत खेती कैसे करें एवं धान की खेती का सही समय क्या है

कोविड-19 के प्रभाव के चलते इस बार धान की रोपाई के लिए मजदूरों का संकट हर क्षेत्र में देखा जा सकता है। धान की सीधी बिजाई इसका श्रेष्ठ समाधान है। 

धान की खेती सीधी बुवाई कम पानी वाले, जलभराव वाले एवं वर्षा आधारित खेती वाले सभी इलाकों में की जा सकती है। 

धान तिलहन है या दलहन

धान ना तो तिलहन है ना दलहन है। दलहनी फसल में होती है जिनमें से तेल निकलता है यानी सरसों अरंडी तिल अलसी आदि। 

दलहनी फसलें वह होती है जिनकी दाल बनाई जाती है यानी चना उर्दू मून मशहूर राजमा आदि। धान अनाज है खाद्यान्न है। 

क्या है सीधी बिजाई का तरीका

धान की सीधी बिजाई गेहूं जो जैसी फसलों की तरह ही की जाती है। बिजाई के लिए धाम को नर्सरी डालने की तरह ही 12 घंटे पानी में भिगोया जाता है उसके बाद जूट के बैग में अंकुरित होने के लिए रखा जाता है।

कार्बेंडाजिम 223 जैसे किसी फफूंदी नाशक से उपचारित किए हुए इस बीच को थोड़ा खुश्क करके बो दिया जाता।

क्या है सीधी बिजाई के फायदे

इस तकनीकी से धान की फसल लगाने से उत्पादन लागत में भारी कमी आती है। 50 से 60% तक डीजल की बचत होती है। 30 से 40 फ़ीसदी श्रमिकों पर होने वाले खर्चे में बचत होती है। 

उर्वरकों के उपयोग में भी इजाफा होता है। इस तरह धान की फसल लेने से जहरीली मीथेन गैस का उत्सर्जन भी बेहद कम हो जाता है जोकि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अहम है। 

ये भी पढ़े: धान की खेती की रोपाई के बाद करें देखभाल, हो जाएंगे मालामाल

कब करें धान की बुवाई

धान की खेती बुवाई मानसून आने से 10 से 15 दिन पूर्व कर देनी चाहिए। इससे पूर्व खेत को तीन से चार बार एक एक हफ्ते के अंतराल पर गहरा जोतना चाहिए। 

जुताई के बीच में अंतराल इसलिए रखना चाहिए ताकि जमीन ठीक से सीख जाए और उसमें मौजूद हानिकारक फफूंदी नष्ट हो जाएं। खेतों को कभी एक ही बार में तीन से चार बार नहीं जोतना चाहिए। 

सीधी बिजाई के लिए धान की किस्में

धान की सीधी बिजाई के लिए पूसा संस्थान की सुगंध 5, 1121, पीएचवी 71, नरेंद्र 97, एमटीयू 1010, एच यू आर 3022, सियार धान 100 किस्म प्रमुख हैं। 

बीज दर

सीधी बिजाई के लिए मोटे धान की 20 से 25 किलोग्राम बीज एवं बारीक धान की 10 से 12 किलोग्राम बीज को अंकुरित करके बोया जा सकता है। 

उर्वरक प्रबंधन

धान की सीधी बिजाई के लिए आखरी जुताई की समय 50 किलोग्राम फास्फोरस, 40 किलोग्राम पोटाश एवं 25 किलोग्राम जिंक को आखरी जुताई में मिला देना चाहिए। 

जिंक और फास्फोरस को एक साथ नहीं मिलाना चाहिए अन्यथा फास्फोरस निष्प्रभावी हो जाता है। 100 से 150 किलोग्राम नाइट्रोजन की जरूरत होती है इसकी एक तिहाई मात्रा जुताई में मिला दें बाकी फसल बढ़वार के लिए प्रयोग में लाएं। 

खरपतवार नियंत्रण

धान की सीधी बुवाई के बाद पेंडा मैथलीन दवा की एक किलोग्राम मात्रा को पर्याप्त पानी में घोलकर बुवाई के 24 घंटे के अंदर मिट्टी पर छिड़क देना चाहिए ताकि खरपतवार उगें ही नहीं। 

फसल बढ़वार के समय उगने वाले खरपतवार को मारने के लिए नॉमिनी गोल्ड दवा का छिड़काव करें।

पंजाब सरकार बनाएगी पराली से खाद—गैस

पंजाब सरकार बनाएगी पराली से खाद—गैस

पंजाब सरकार करीब 500 करोड़ के निजी निवेश पर आधारित पांच बायोगैस प्रोजेक्टों को शीघ्र शुरू करने जा रही है। इनमें धान की पराली से बायोगैस एवं खाद बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री डा. राज कुमार वेरका और पेडा के चेयरमैन एच.एस. हंसपाल की मौजुदगी में राज्य के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग की पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने मैसर्ज एवरएनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राईवेट लिमटिड, मुंबई के साथ राज्य में धान की पराली पर आधारित पाँच बायोगैस प्रोजैक्टों के लिए हस्ताक्षर करके समझौता किया।

Read Also: पराली बनी गौसेवा का माध्यम

इस मौके पर पेडा के सी.ई.ओ रंधावा ने बताया कि यह प्रोजैक्ट जगराओं, मोगा, धूरी, पातड़ां और फिलौर तहसीलों में स्थापित किये जाएंगे। यह कंपनी लगभग 500 करोड़ रुपए के निजी निवेश से इन प्रोजेक्टों की स्थापना करेगी। इन प्रोजेक्टों का कुल उत्पादन 222000 घन मीटर रा बायो गैस प्रति दिन है जिसको शुद्ध किया जायेगा जिससे प्रति दिन 92 टन बायो सीएनजी /सीबीजी प्राप्त की जा सके। इन प्रोजेक्टों में उप-उत्पाद के तौर पर जैविक खाद भी तैयार की जायेगी जो खेती ज़मीन की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाएगी और रासायनिक खाद के प्रयोग को भी बदलेगी। 

यह प्रोजैक्ट दिसंबर, 2023 तक या इससे पहले बायो सीएनजी का व्यापारिक उत्पादन शुरू कर देंगे। यह प्रोजैक्ट लगभग 7000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजग़ार प्रदान करेंगे। इन प्रोजैक्टों के चालू होने पर लगभग 3.5 लाख टन सालाना धान की पराली खपत होगी। इस तरह राज्य के किसानों को अपने खेतों में इन प्रोजैक्टों के लिए खेती के अवशेष की बिक्री से भी लाभ होगा और पराली जलाने की समस्या से भी काफ़ी निजात मिलेगी।

Read Also: सुपर सीडर मशीन क्या है और कैसे दिलाएगी पराली की समस्या से निजात

सी.ई.ओ. ने आगे बताया कि पेडा ने राज्य में कुल 263 टन प्रति दिन सामर्थ्य वाले 23 ऐसे बायो सीएनजी प्रोजैक्ट, प्राईवेट डिवैलपरों को बीओओ के आधार पर अलाट किये हैं, जिनमें उपरोक्त 5 प्रोजैक्ट भी शामिल हैं। यह प्रोजैक्ट 2022-23 और 2023-24 तक लगभग 1300-1500 करोड़ रुपए के निजी निवेश से पूरे किये जाएंगे। इन प्रोजैक्टों से लगभग 35000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष तौर पर रोजग़ार मिलेगा।

यह प्रोजैक्ट चालू होने पर लगभग 9 लाख टन सालाना धान की पराली का उपभोग करेंगे। मैसर्ज वर्बियो इंडिया प्राईवेट लिमटिड द्वारा गाँव भुटाल कलाँ, जि़ला संगरूर में प्रति दिन 33.23 टन बायो-सीऐनजी सामथ्र्य का स्थापित किया जा रहा सबसे बड़ा प्रोजैक्ट है, दिसंबर 2021 तक व्यापारिक उत्पादन शुरू कर देगा। इस प्रोजैक्ट में लगभग 1.25 लाख टन धान की पराली की खपत की जायेगी।